
x
Latehar लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना की पुलिस ने एक घर से प्रतिबंधित मांस बरामद किया है. मांस की बिक्री की जा रही थी, तभी पुलिस ने छापामारी कर मांस जब्त कर लिया. मांस बेचने वाला भागने में सफल रहा. घटना सोमवार शाम की है. पलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अमवांटोली पंचायत में एक घर में प्रतिबंधित मांस की ब्रिकी की जा रही है. थाना प्रभारी मनोज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देख प्रतिबंधित मांस बेचने वाला घर में ताला लगाकर पीछे के दरवाजे से फरार हो गया.
अंचल अधिकारी संतोष कुमार बैठा की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. घर से करीब 53 किलो प्रतिबंधित मांस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, चाकू और एक स्कूटी बरामद किया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि अमवांटोली निवासी जावेद अंसारी उर्फ कैफ अंसारी (पिता जुबेर अंसारी) के घर प्रतिबंधित मांस बिक्री करने की सूचना प्राप्तस हुई थी. पशु चिकित्सक डॉ मयानंद मोरया से प्रतिबंधित मांस की पुष्टि कराई गई. थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर फरार अभियुक्त व उसके सहयोगी की तलाश में छापामारी की जा रही है.
TagsLatehar पुलिस53 किलो प्रतिबंधितमांस बरामदLatehar Police53 kg banned meat recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





