झारखंड
Latehar: मंत्री बैद्यनाथ राम ने दुर्घटना पीड़ित सनेश से अस्पताल में की मुलाकात
Tara Tandi
2 Aug 2024 10:21 AM IST
x
Latehar लातेहार : स्थानीय विधायक सह प्रदेश के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने देवघर से लौटने के क्रम में बालूमाथ सड़क दुर्घटना में असमय मारे गये कावंरियों के प्रति संवेदना प्रकट की. साथ ही इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. शिक्षा मंत्री ने इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बालुमाथ के सनेश यादव से रांची के देवकमल अस्पताल में मुलाकात की और परिजनों को ढांढ़स बंधाया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सनेश यादव का बेहतर इलाज करने की बात कही. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि इस घटना से वे काफी ममार्हत हैं. उन्होंने इस विषम घड़ी में धैर्य से काम लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं. बता दें कि गुरूवार की अहले सुबह देवघर से लौट रहे कांवरियों की गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गयी थी. इसके बाद तार टूटकर गिरने से वाहन में करंट दौड़ गया था. जिसकी चपेट में आकर पांच कावंरियों की मौत हो गयी थी.
TagsLatehar मंत्री बैद्यनाथ रामदुर्घटना पीड़ित सनेशअस्पताल मुलाकातLatehar Minister Baidyanath RamAccident Victim SaneshHospital Visitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





