
x
Latehar लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा के बालुमाथ प्रखंड के झाबर पंचायत अध्यक्ष आनंद उरांव (30) की शुक्रवार की दोपहर वज्रपात से हो गयी. आनंद उरांव रामदेव उरांव के पुत्र थे. जानकारी के अनुसार, आनंद उरांव अपनी खेती का काम निपटा कर घर में भोजन कर रहे थे. इसी क्रम में तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई. तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आनंद उरांव आ गये. घायल अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बालूमाथ लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रकाश बड़ाइक ने उन्हेंत मृत घोषित कर दिया. उनका शव पोस्टकमार्टम के लिए सदर अस्पेताल भेज दिया गया.
आनंद उरांव की असामयिक मौत पर पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम और झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने शोक प्रकट किया है. उन्होोने कहा कि आनंद उरांव झामुमो के समर्पित कार्यकर्ता थे. उनका निधन पार्टी के लिए पार्टी बड़ी क्षति है. इस विषम घड़ी में पूरी पार्टी उनके परिवार के साथ है. प्रखंड अध्यषक्ष प्रदीप गंझू सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ताओं ने आनंद उरांव की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
TagsLatehar वज्रपातझामुमो पंचायत अध्यक्ष मौतLatehar thunderboltJMM panchayat president deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





