झारखंड
Latehar: मामूली विवाद पर पति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Tara Tandi
21 May 2025 7:10 PM IST

x
Latehar लातेहार : मामूली पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. घटना लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के शीशाडीह ग्राम की है. जानकारी के अनुसार, पिछले सोमवार की देर रात सिद्धू नगेसिया का पत्नी त्रिशीला नगेसिया के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ता गया कि सिद्धू नगेसिया ने जलावन की लकड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका मौत हो गई. सुबह जब सिद्धू नगेसिया का पुत्र घर पहुंचा, तो देखा कि मां का शव घर में पड़ा है.
पुत्र ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. मुखिया की सूचना पर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी सिद्धू नगेसिया को गांव से गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को लातेहार जेल भेजा दिया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है
TagsLatehar मामूली विवादपति पत्नी हत्यागिरफ्तारLatehar minor disputehusband and wife murderarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





