
x
Latehar लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र स्थित सिंजो शिव मंदिर के पास सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एनएच 75 पर बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में आठ लोग घायल हुए है. इनमें से दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में मानती देवी, परमेश्वर उरांव, रविंद्र उरांव, मनीता देवी, सरस्वती कुमारी, अनिकेत कुमार, सूचिता कुमारी का नाम शामिल है.
जानकारी के अनुसार, पलामू से लातेहार जा रही भगत नामक यात्री बस की विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक से आमने सामने भिड़ंत हो गयी. इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. हालांकि दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं. सभी घायलों का मनिका स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक इलाज कराया गया. इसके बाद बेहतर इलात के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया.
घटना के बाद कुछ देर तक सड़क में जाम लग गया. सूचना पाकर मनिका थाना प्रभार शशि कुमार मौके पर पहुंचे और आवागमन फिर से बहाल करवाया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
TagsLatehar ट्रक बसभीषण टक्करआठ यात्री घायलदो गंभीरLatehar truck busterrible collisioneight passengers injuredtwo seriousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





