झारखंड
Latehar: भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौत, दूसरा गंभीर
Tara Tandi
20 Jan 2025 1:57 PM IST

x
Latehar लातेहार : सोमवार की सुबह हुई एक भीषण सड़क हादसे में एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घटना जिले के बारियातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास घटी. यहां दो हाइवा में सीधी टक्कर हो गयी. इसमें एक हाइवा चालक की मौत हो गयी. उसकी पहचान केरेडारी निवासी मो सोहेल अंसारी के रूप में की गयी है. जबकि दूसरा चालक मिथिलेश कुमार को बालुमाथ स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक है. उसका प्राथमिक इलाज कर रिम्स रेफर कर दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, दो हाइवा (जेएच 09 बीजी-2028) और (जेएच-2 बीपी-5359) की बरनी यादव पेट्रोल पंप के सामने सीधी टक्कर हो गयी. इसमें जेएच-09 बीजी 2028 संख्या की हाइवा चला रहे चालक मो. सोहेल की मौके पर ही मौत हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हाइवा का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये. मृत चालक का शव हाइवा में फंस गया. उसे जेसीबी मशीन के द्वारा निकाला गया. घटना की सूचना मिलने पर बारियातू थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर यातायात सेवा बहाल किया. बताया जाता है कि एक हाइवा पांडू से कोयला ले कर टोरी साइडिंग जा रहा था, जबकि दूसरा हाइवा टोरी साइडिंग से कोयला अनलोड कर केडी पांडू जा रहा था.
TagsLateharभीषण सड़क हादसेहाइवा चालक मौतदूसरा गंभीरLatehar Horrible road accidentHiva driver deadanother seriously injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





