x
Latehar लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के पल्हैया पंचायत के बरबही गांव में एक युवती रिंकी कुमारी (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना गुरूवार की शाम की है. जानकारी के अनुसार, युवती के पिता का घर मनिका के ही बंदूआ पंचायत में है. लेकिन वह अपने प्रेमी अंतु उरांव के साथ दो साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी. उसने अपने प्रेमी के घर पर ही खुदखुशी कर ली. घटना की सूचना पर थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा के निर्देश पर एएसआई मिश्रा मांझी घटनासथल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आत्महत्या के कारणों का अभी तक कु़छ पता नहीं चल पाया है. लेकिन घटना के बाद से रिंकी का प्रेमी फरार है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
TagsLatehar प्रेमिकालगाई फांसीप्रेमी फरारLatehar girlfriend hanged herselfboyfriend abscondedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





