झारखंड

Latehar: दो बाइक की टक्कर में चार घायल

Tara Tandi
29 Oct 2024 5:48 PM IST
Latehar:  दो बाइक की टक्कर में चार घायल
x
Latehar लातेहार: बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर मंगलवार को दो बाइक में हुई टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मो अमरोज, पिता बालो मियां, वासिक मियां, मो. ईदुल पिता मो. बैरुद्दीन सभी होलंग निवासी अपने घर से बालूमाथ की ओर आ रहे थे. वहीं नागेंद्र उरांव पिता सोमरा उरांव, ग्राम बरवाटोली, जिला चतरा निवासी अपने घर से लातेहार के तुबैद कोलियरी जा रहा था. जहां ओल्हेपाट के समीप दोनों बाइक सवार में सीधा टक्कर हो गया. जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
Next Story