
x
Latehar लातेहार : लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त, सूचना के आधार पर पुलिस ने नशा के कारोबारियों को दबोचने में सफलता पायी है. एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ पांच तस्कंरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि एसपी के निर्देश पर शनिवार को रांची-मेदिनीनगर एनएच-75 पर ब्राह्मणी के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के क्रम में एक इनोवा कार (ओडी- 02 बीडी 4786) से तीन बोरे में करीब 90 किलो और एक अर्टिगा कार (यूपी 32 टीक्यू 2705) से दो बोरे में करीब 60 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार तस्करों में अभिराज सिंह, आर्यन सिंह (रायबरेली), निशांत उपाध्याय, प्रमोद कुमार (बस्ती) और प्रदीप कुमार गौतम (लखनऊ) शामिल हैं. सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंदने बताया कि गांजा रांची से यूपी ले जाया जा रहा था. पुलिस ने इनके पास से नौ मोबाइल भी बरामद किया है. बरामद गांजा की बाजार में कीमत करीब पांच लाख रुपए है. छापेमारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार के अलावा चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, एसआई श्रवण कुमार, एएसआई सरोज कुमार सिंह व जवान शामिल थे.
TagsLatehar डेढ़ क्विंटल गांजापांच तस्कर गिरफ्तारLatehar One and a half quintals of ganjafive smugglers arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





