झारखंड
Latehar: वाहनों में आगजनी, मुंशी की हत्या के आरोपी पांच नक्सली गिरफ्तार
Tara Tandi
6 May 2025 6:42 PM IST

x
Latehar लातेहार : लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 30 अप्रैल को महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी और मुंशी की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार हुआ है.
एसपी कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
इनमें सत्येंद्र यादव, सूरजभान यादव, कृष्ण यादव, राजेंद्र यादव और प्रसाद यादव शामिल हैं. सभी महुआडांड़ थाना क्षेत्र के निवासी हैं.
आज मंगलवार को लातेहार पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. गिरफ्तार नक्सली मुंशी की हत्या तथा गाड़ियों को जलाने की घटना में माओवादी कमांडर कुंदन खरवार के साथ शामिल थे.
एसपी ने किया था पुलिस टीम का गठन
घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि घटना में वे लोग शामिल थे.
गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर लेवी के रूप में वसूले गए 52 हजार रुपयों के साथ नक्सलियों का पर्चा भी बरामद किया. गिरफ्तार नक्सलियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
क्या है मामला
30 अप्रैल की रात को झारखंड और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर स्थित महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसापाट गांव के पास बन रहे सड़क निर्माण कार्य के साइडिंग पर हथियारबंद नक्सलियों ने हमला कर दिया था.
नक्सलियों ने यहां दो गाड़ियों में आग लगा दी थी. वहीं, मुंशी मोहम्मद अयूब की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
TagsLatehar वाहनों आगजनीमुंशी हत्या आरोपीपांच नक्सली गिरफ्तारLatehar vehicles set on fireclerk murder accusedfive Naxalites arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





