झारखंड

Latehar: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल

Tara Tandi
5 March 2025 6:14 PM IST
Latehar: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल
x
Latehar लातेहार : सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए. सदर थाना क्षेत्र के जलता स्कूल के पास बाइक की टक्कर मे दो युवक घायल हो गये. इस दुर्घटना में पंकज कुमार उरांव और उसका भाई परितोष कुमार उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया.
दूसरी घटना शहर के थाना चौक के पास घटी. यहां मनिका थाना क्षेत्र निवासी साहिला बीबी अपनी दो बेटी मुस्कान और शाहीना के साथ थाना चौक टेंपू पकड़ने के लिए जा रही थी. इसी दौरान एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे साहिला बीवी और उनकी दोनों बेटी घायल हो गई. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी.
Next Story