झारखंड
Latehar: सड़क किनारे मिला लकड़बग्घा का शव, दुर्घटना की आशंका
Tara Tandi
7 March 2025 7:03 PM IST

x
Latehar लातेहार : एनएच 75 पर मनिका हाईस्कूल के पास सड़क के किनारे एक लकड़बग्घा का शव बरामद किया गया है. शव पर चोट के निशान पाए गए हैं. कयास लगाया जा रहा है कि किसी वाहन की चपेट में आ कर लकड़बग्घा मारा गया है. शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने मनिका हाईस्कूल के पास स्थित सड़क के किनारे झाड़ियों में एक मृत जानवर का शव पड़ा हुआ देखा. पहले तो अफवाह उड़ी की यह किसी बाघ का शव है. इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई.
रेंजर ठाकुर पासवान के नेतृत्व में एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन की. शव की पहचान लकड़बग्घा के रूप में की गई. रेंजर पासवान ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि लकड़बग्घा को किसी वाहन ने टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हुई. संभावना है कि यह घटना रात में सड़क पार करते समय हुई हो. पोस्टमार्टम के लिए पशु विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया गया. डॉक्टर रवि नंदन ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद बताया कि लकड़बग्घा के कंधे की हड्डी टूट गई थी. वाहन के धक्के से उसकी मौत हुई है.
TagsLatehar सड़क किनारेमिला लकड़बग्घा शवदुर्घटना आशंकाLatehar: Hyena carcass found on the roadsideaccident suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





