झारखंड
Latehar: नेतरहाट में बच्चे की नृशंस हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tara Tandi
17 Feb 2025 6:57 PM IST

x
Latehar लातेहार : नेतरहाट में एक मासूम बच्चे की नृशंस हत्या हुई है. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थिति स्वास्थ्य केंद्र के पास से पुलिस ने एक मासूम बच्चे का शव बरामद किया है. उसकी पहचान नेतरहाट निवासी प्रभात शर्मा के दस वर्षीय पुत्र क्षितिज शर्मा के रूप में की गयी है. क्षितिज रविवार की रात 8 बजे के बाद से ही लापता था. परिजनों ने बताया कि वह रात 8 बजे खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था. कुछ देर बाद मां जब कमरे में पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं था.
इसके बाद परिजन उसे पूरी रात ढूंढते रहे. बाद में इसकी सूचना नेतरहाट थाने को दी गई. काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने घर के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र के पास झाड़ी में बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद किया. बच्चे की बेहरमी से की हत्या की गयी थी. बच्चें के दोनों आंखें हत्यारों ने फोड़ दी थी और उसके हाथों की अगुलियां भी तोड़ दी गई हैं. बच्चे का शव देख कर कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों में आक्रोश का भी माहौल देखा जा रहा है.
TagsLatehar नेतरहाट बच्चेनृशंस हत्याजांच जुटी पुलिसLatehar Netarhat childbrutal murderpolice engaged in investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





