झारखंड
Latehar: 8 दिन से लापता युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला
Tara Tandi
21 Jun 2025 6:06 PM IST

x
Latehar लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के परहाटोली जंगल में शनिवार को एकत युवक का शव पेड़ से झूलता मिला. सुबह में कुछ ग्रामीण खुखरी (मशरूम) चुनने जंगल गये हुए थे, तभी उन्होंडने सखुआ के पेड़ पर शव लटका देखा. शव से दुर्गंध आ रही थी. लोगों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी. शव की पहचान परहाटोली गांव के देवानंद नगेसिया (27 वर्ष) के रूप में की गयी. मृतक की पत्नी सुषमा देवी ने बताया उसका पति देवानंद नगेसिया पिछले आठ दिनों से लापता था. उसे पांच साल का एक बेटा है.
गांव वालों ने बताया कि देवानंद अर्धविक्षिप्त था. परिवार वाले उसका इलाज झांड़-फूंक से करा रहे थे. दो महीने पूर्व मानसिक हालत बिगड़ने पर उसे किसी देवार (ओझा) के पास ले जाया गया था. जंजीर पहना कर कुछ दिन रखने पर देवानंद ठीक भी हो गया था. लेकिल आठ दिन पहले फिर से दौरा पड़ने के बाद वह घर से भाग गया था. परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे. महुआडांड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया.
TagsLatehar 8 दिन लापता युवकशव जंगलपेड़ लटका मिलाLatehar youth missing for 8 daysbody found hanging from a tree in the forestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





