झारखंड

Latehar: शराब दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, फरार

Tara Tandi
2 Aug 2024 12:01 PM IST
Latehar: शराब दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने की फायरिंग, फरार
x
Latehar लातेहार: जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शराब दुकान में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की है. यह घटना गुरुवार की रात करीब आठ बजे की है. अपराधियों ने दो गोली चलायी. एक गोली शराब दुकान के गोदाम में लगी. वहीं दूसरी गोली दुकान के पास जन्मजय प्रसाद के मकान में लगी. इस गोलीबारी में शराब दुकानदार कृष्ण प्रसाद बाल-बाल बच गये. गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद मनिका पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. खबर लिखे जाने तक पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. इधर घटना के बाद शराब दुकानदार और आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं. बता दें कि 15 दिन पूर्व भी शराब दुकान में अपराधियों ने गोलीबारी की थी.
Next Story