झारखंड

Latehar: बाइक ने पेड़ में मारी टक्कर, युवक की मौत

Tara Tandi
7 Sept 2024 6:48 PM IST
Latehar: बाइक ने पेड़ में मारी टक्कर, युवक की मौत
x
Latehar लातेहार: सासंग सेरक मुख्य पथ पर शनिवार को भेड़ा टोंगरी से ढलान पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. जबकि एक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार दो युवक एक बाइक से जा रहे थे. ढलान के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी भयावह थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया. जहां जांच के बाद उस युवक को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि दूसरे युवक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान अभिषेक उरांव 19 वर्ष बनहरदी और दूसरे घायल युवक की पहचान प्रियरंजन उरांव, छातासेमर के रूप में की गई है. बताया जाता है कि दोनों ट्यूशन के बाद अपने घर वापस जा रहे थे.
Next Story