झारखंड
Latehar: महुआडांड़ सीएचसी में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
Tara Tandi
22 Feb 2025 6:07 PM IST

x
Latehar लातेहार : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ परिसर में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मरीजों का इलाज निःशुल्क किया गया और दवाईयों का वितरण किया गया. मौके पर चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया. उन्होंने अपने घर व आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई रखने एवं जलजमाव नहीं होने देने की अपील की गयी. कहा कि जलजमाव से मच्छर पनपते हैं और मच्छरों के काटने से कई प्रकार की बीमारियां होती हैं.
शिविर में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, शुगर, नॉन कम्यूनिक कैलबल डिजीज( एनसीडी), टीबी, कुपोषण की जांच की जांच की गयी. रोगियों का इलाज डॉ सीमा कुमारी के द्वारा किया गया. ग्रामीणों को परिवार नियोजन, शिशु स्वास्थ्य, मातृत्व स्वास्थ्य एवं किशोरी स्वास्थ्य के बारे जानकारी दी गई. शिविर मे आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सक डॉ अमित खलखो ने बताया कि हर महीने शिविर का आयोजन कर इलाज किया जाता है.
उन्होंने बताया कि टीबी बीमारी का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त उपलब्ध है. जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति लातेहार के द्वारा टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पोषाहार के लिए पांच सौ रुपए सीधे बैंक खाते में दिया जा रहा है. शिविर में डॉ विनीत मुकेश, एनएम रौशन मौजूद थे.
TagsLatehar महुआडांड़ सीएचसीआयुष्मान आरोग्यशिविर आयोजितLatehar Mahuadanr CHCAyushman Arogyacamp organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





