झारखंड
Latehar: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने कुएं में कूद कर दे दी जान
Tara Tandi
5 Aug 2025 11:41 AM IST

x
Latehar लातेहार: जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र की हरातू पंचायत के एक युवक रतन सिंह ने कुएं में कूदकर जान दे दी. पत्नी के साथ किसी बात पर उसका झगड़ा हुआ था. वह नशे में था. तैश में आकर उसने कुएं में कूदकर आत्मथहत्याए कर ली. घटना रविवार की बताई जाती है. छिपादोहर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.
मुखिया प्रतिनिधि जनेश्वर सिंह ने बताया कि शनिवार की रात रतन सिंह का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. वह नशे की हालत में था और उसने अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार भी किया. पत्नी के संवेदनशील अंगों पर हमला कर घर से फरार हो गया. ग्रामीणों ने उसे पकड़कर उसे पुलिस के हवाले करने की योजना बनाई थी, लेकिन डर के मारे उसने अपने घर के कुएं में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वह डूब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.
TagsLatehar पत्नी झगड़ेयुवक कुएंकूद कर दे दी जानLatehar Wife quarrelsyoung man commits suicide by jumping into the wellजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





