
x
Latehar लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित सोंस गांव में शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान उपेंद्र उरांव (32) के रूप में हुई है, जो लातेहार के जोभिया गांव का निवासी था.
जानकारी के अनुसार, उपेंद्र गुरुवार की शाम जोभिया गांव के पड़या उरांव के पुत्र अमन उरांव के घर से चंदवा के सोंस गांव में शिव मंगल उरांव के घर बारात गया था. शादी संपन्न होने के बाद शुक्रवार सुबह उसका चचेरा भाई अमृत उरांव उसे शौच के बहाने तालाब की ओर ले गया, जहां उसने उसे कनपटी में सटाकर गोली मार दी.
गोली लगने से उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी. इसके बाद आरोपी पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गया. गांव के लोगों ने उसे भागते हुए देखा. इधर घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है.
TagsLatehar बारात गये युवकगोली मारकर हत्याएक फरारLatehar: Youths who went to the wedding processionshot deadone abscondingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





