
x
Latehar लातेहार : जिले के मनिका थाना क्षेत्र मेंएक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी है. यह घटना रविवार देर रात घटी है. आपसी रंजिश में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक की पहचान जेरूआ ग्राम निवासी अरूण सिंह के बेटे यशवंत सिंह (25 वर्षीय) के रूप में की गई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है.
aदेर रात घर में घुसकर बरामदे में सोये युवक पर किया हमला
घटना के संबंध में बताया जाता है कि यशवंत सिंह रविवार रात अपने घर के बरामदे मे सोया हुआ था. तभी देर रात करीब दो बजे चार लोग घर में घुसे और यशवंत के सिर पर धारदार हथियार से हमाला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गये. घायल युवक ने शोर मचाकर परिजनों को जगाया. आनन फानन में परिजन घायल युवक को मनिका सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल, लातेहार रेफर कर दिया गया. लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे नजदीक के तुंबागडा अस्पताल में ले जा रहे थे. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
आपसी रंजिश में हत्या की आंशका
इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मनिका पुलिस ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश को इस घटना को अंजाम दिया गया है.
TagsLatehar आपसी रंजिशयुवक धारदार हथियार हत्याLatehar mutual rivalryyouth murdered with sharp weaponजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





