
x
Latehar लातेहार: जिले के हिसरी के समीप शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. युवक अपने परिवार के साथ के चंदवा के नगर भगवती मंदिर से पूजा-अर्चना कर ऑटो से लौट रहा था. इसी दौरान रांची-चतरा मार्ग पर हिसरी के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है. दुर्घटना मे दो वर्षीय बच्चाक समेत चार लोग घायल हैं. बच्चे का बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है.
जानकारी के अनुसार, मनिका थाना क्षेत्र के कुमंडीह ग्राम से कुछ लोग नगर भगवती मंदिर, चंदवा पूजा करने गए थे. पूजा के बाद वे लोग आटो से चंदवा की ओर लौट रहे थे. तभी हिसरी के समीप सड़क पर अचानक आई बकरी को बचाने के क्रम में ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और टेंपो पलट गया. ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को चंदवा सीएचसी पहुंचाया गया. जांच के बाद चिकित्सक ने युवक रवीद्र भुइयां (पिता बुनू भुइयां) को मृत घोषित कर दिया. इस दुर्घटना में बेबी देवी, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी व दो साल का रुद्र कुमार घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया.
TagsLatehar मंदिर लौट रहे युवकदुर्घटना मौतLatehar youth returning to templeaccidental deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





