
x
Latehar लातेहार : मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे वज्रपात से खेत में भैंस चरा रहे एक युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के बालुमाथ प्रखंड के रजवार ग्राम की है. यहां 35 वर्षीय युवक तारा लाल उरांव पिता शिबू उरांव शाम में हुई वज्रपात की चपेट में आ गया.
परिजनों ने बताया कि वह खेतों में भैंस चरा रहा था. इसी दौरान बारिश होने लगी. वह भैंसों को लेकर घर लौट ही रहा था कि रास्ते में हुई अचानक वज्रपात की चपेट में वह आया गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
हालांकि परिजन उसे तत्काल ले कर सदर अस्पताल पहुंचे. लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पांच बच्चे हैं और वह काफी गरीब परिवार से आता है. परिजनों ने मुआवजा व तत्काल मदद की गुहार लगायी है.
TagsLatehar खेत भैंस चरा रहे युवकवज्रपात मौतLatehar: Young man grazing buffalo in the fielddied due to lightningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





