झारखंड
Latehar: ट्रेलर व टेंपो की टक्कर में 9 लोग घायल, 6 की हालत गंभीर
Tara Tandi
10 July 2025 7:04 PM IST

x
Latehar लातेहार : मेदिनीनगर-रांची राष्ट्री य उच्चय पथ-75 पर गुरुवार को लातेहार जिले के घटना चंदवा के ब्रह्मणी गांव के पास सड़क दुर्घटना में नौ यात्री घायल हो गये. सभी का इलाज लातेहार सदर अस्पंताल में कराया गया. घायलों में छह की हालत गंभीर बताई जाती है. डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स, रांची रेफर कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने यात्रियो से भरे टेंपो को सामने से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में टेंपो चालक समेत नौ लोग घायल हो गये. चालक रंजीत प्रसाद ने बताया कि वह लातेहार से सवारी लेकर चंदवा जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दी. टेंपो पर सवार सभी यात्री सड़क पर गिर गए और टेंपो एक पेड़ से जा टकराया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया. यहां डॉ ऋषभ झा ने प्राथमिक इलाज किया.
TagsLatehar ट्रेलर टेंपोटक्कर 9 लोग घायल6 हालत गंभीरLatehar trailer tempo collision9 people injured6 in critical conditionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





