झारखंड
Latehar: हाइवा में आगजनी व फायरिंग मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Tara Tandi
7 Dec 2024 7:02 PM IST

x
Ranchi रांची: हाइवा में आगजनी और फायरिंग करने के मामले में लातेहार पुलिस ने छह अपराधी को गिरफ्तार किया है. उनके पास से हथियार और गोली बरामद हुआ है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए
प्रदीप गंझू गिरोह के छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो हथियार, तीन कारतूस, दो बाइक और छह मोबाइल बरामद किया है. इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी कुमार गौरव ने शनिवार को दी. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया उसमें सुनील गंझू, संजय भगत, कैलाश गंझू, मनोज ठाकुर, बबन सिंह भोक्ता और दिलीप उरांव शामिल हैं. जिनमें एक रांची जिले से, दो चतरा जिले और तीन लातेहार जिले का रहने वाला है. गौरतलब है की लातेहार जिले में जितने भी अपराधिक घटनाएं हुई हैं. उनमें अधिकतर घटनाओं में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजने का काम किया है.
एसपी ने किया था पुलिस टीम का गठन
एसपी कुमार गौरव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि दो दिसंबर की रात बालूमाथ में कोयला लदे दो हाइवा में आगजनी और फायरिंग की गयी थी. पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए एसडीपीओ विनोद रवानी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. जांच के क्रम में आपराधिक गुट प्रदीप गंझू गिरोह के हाथ होने की बात सामने आयी थी. इसके बाद एसआईटी ने सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इस दौरान विभिन्न इलाकों से गिरोह के छह अपराधी पकड़े गए.
TagsLatehar हाइवा आगजनीफायरिंग मामले6 अपराधी गिरफ्तारहथियार बरामदLatehar Hiva arsonfiring case6 criminals arrestedweapons recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





