झारखंड

Latehar: वज्रपात से 18 वर्षीय युवक की मौत

Tara Tandi
6 May 2025 5:01 PM IST
Latehar: वज्रपात से 18 वर्षीय युवक की मौत
x
Latehar लातेहार : जिला में वज्रपात से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना जिले के हरेहंज प्रखंड के चिरू गांव में सोमवार की देर शाम हुई.
बताया जाता है कि चिरू ग्राम निवासी बारिक अंसारी पिता जुबेर अंसारी अपने काम से घर लौट रहा था. इसी बीच वह अचानक हुई वज्रपात की चपेट आ गया.
स्‍थानीय लोगों की मदद से घर वाले उसे सामुदायिक अस्‍पताल ले गये. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से न सिर्फ परिजन बल्कि पूरा गांव गमगीन है.
मौजूद लोगों ने बताया कि बारिक बहुत ही मिलनसार था और हर सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लेता था.
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी अस्‍पताल व उसके घर पहुंचे और उन्‍हे ढांढ़स बंधाया. पोस्‍टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्‍कार मंगलवार को किया गया.
Next Story