
x
Latehar लातेहार: जिले में बरसात में सर्पदंश की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं. आये दिन जिले के किसी न किसी इलाके से सर्पदंश से मौत की खबर सामने आ रही है. बुधवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक लड़के की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बालुमाथ थाना क्षेत्र के झाबर ग्राम निवासी करमा भुइयां के बेटे रौशन कुमार (12 वर्ष) के रूप में की गयी है. परिजनों के अनुसार, रौशन बुधवार को तड़के करीब तीन बजे शौच के लिए घर के बाहर खुले खेत में गया था. लौटने के क्रम मे उसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया. इसके बाद वह अचेत हो कर खेत में गिर गया.
काफी देर बाद भी जब रौशन घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. घर के पीछे जाकर देखा, तो वह बेहोशी की हालत में खेत में पड़ा हुआ था. मुंह पर पानी छिड़कने के बाद रौशन को होश आया, तो उसने बताया कि एक सांप ने उसे डंस लिया है. इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां से उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने बताया कि परिजन काफी विलंब से बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे थे. जहर पूरे शरीर में फैल गया था. हालांकि उसे बचाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. रौशन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
TagsLatehar सांप काटने12 साल लड़के मौतLatehar snake bite12 year old boy diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





