
जमशेदपुर जिले में रविवार की शाम एक घंटे तक हुई बारिश ने तबाही मचा दी। इस दौरान बिष्टूपुर में वज्रपात से जहां उलीडीह के परमानंदनगर निवासी मजदूर धर्मवीर कुमार (45) की मौत हो गई। वहीं कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास एयरपोर्ट की दीवार गिर गई। उधर, कदमा, बिष्टूपुर, साकची समेत कई इलाकों में दर्जनों पेड़ गिरने से जाम लग गया और बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सबसे ज्यादा पेड़ कदमा में गिरे। यहां स्ट्रीट लाइट ठप हो गई। कई जगहों पर बारिश से हुए जलभराव के कारण भी जाम लग गया, जिससे लोग परेशान रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





