झारखंड
Koderma: शादी से लौटते वक्त हाथी का हमला, व्यक्ति की दर्दनाक मौत
Admindelhi1
13 May 2025 1:18 PM IST

x
कोडरमा: जिले के जयनगर प्रखंड के सतडीहा निवासी बासुदेव यादव (63) अपने भाई पुत्र के साथ शादी समारोह से सोमवार रात लौट रहे थे। अचानक एक हाथी पीछे से आया और लालू चौक सरमाटांड स्टेशन के समीप एक बजे रात में बासुदेव को कुचल दिया। इससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्रामीण और मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव ने थाना फोन किया। थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह घटना स्थल पर पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव को थाना लाया।
इसके बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मुखिया प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि उमेश यादव ने वन विभाग के अधिकारियों से मुआवजा देने का मांग की है। शव के दाह-संस्कार के लिए रेंजर ने 25 हजार रूपए का चेक दिया। वहीं हाथियों के दहशत से ग्रामीण भयभीत है।
Tagsकोडरमाशादीलौटतेवक्तहाथीहमलाव्यक्तिदर्दनाक मौतkodermamarriagereturningtimeelephantattackpersonpainful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





