
x
Tilaiya तिलैया : कोडरमा जिले के तिलैया में एक किशोर जीतेन्द्र वर्मा ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी. घटना तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो की है. जीतेन्द्र वर्मा (16 वर्ष) कुंदन वर्मा पुत्र था. वह 11वीं कक्षा का छात्र था. तिलैया पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है.
जीतेंद्र के पिता कुंदन वर्मा प्लबंर का काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वह सुबह 7 बजे अपने काम पर निकल गए. जीतेंद्र अपने कमरे में सोया हुआ था. उसकी मां छत पर भोजन बना रही थी. कुछ देर बाद जब मां जीतेंद्र को जगाने के लिए उसके कमरे में गयी तो देखा कि वह कमरे में फंदे से झूल रहा है. पिता को घटना की सूचना मोबाइल पर दी गई. इसके तुरंत बाद वह घर पहुंचे और पड़ोसियों के सहयोग से जीतेंद्र को फंदे से नीचे उतारकर सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
TagsKoderma 11वीं छात्रफांसी फंदेझूल दे दी जानKoderma 11th studentcommitted suicide by hanging himselfजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





