झारखंड

Kiriburu: होंजोरदिरी गांव के पास पुलिया पर पेड़ गिरा, रास्ता बंद

Tara Tandi
1 Nov 2024 10:21 AM IST
Kiriburu: होंजोरदिरी गांव के पास पुलिया पर पेड़ गिरा, रास्ता बंद
x
Kiriburu किरीबुरू : कुमडीह-सैडल गेट ग्रामीण मार्ग पर होंजोरदिरी गांव के समीप एक पुलिया के पास विशाल पेड़ गिरने की वजह से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया. जब यह घटना घटी उसी समय मेघाहातुबुरु खदान से ड्यूटी खत्म कर मोटरसाइकिल से ठेका मजदूर नरेश तामसोय कुमडीह गांव लौट रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी. इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. वन विभाग को घटना की जानकारी मिल गई है तथा आज पेड़ हटाकर आवागमन को बहाल करायेंगे.
Next Story