झारखंड
Kiriburu : नशे में XUV के चालक ने टाटा एस वाहन को मारी टक्कर
Tara Tandi
19 March 2024 11:02 AM IST

x
Kiriburu : हाटगम्हरिया-झींकपानी के बीच बलंडिया रोड पर नशे में धुत एक्सयूवी वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुये गलत साइड में जाकर सामने से आ रही टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन को में टक्कर मार दिया था. इस दुर्घटना में छोटा हाथी पर सवार कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे एवं छोटा हाथी वाहन से ले जाया जा रही बकरी धक्के के बाद वाहन से गिरकर अथवा कूदकर भाग गई थी. इससे वाहन के साथ-साथ बकरी मालिक को भारी नुकसान उठाना पड़ा था.
लगातार न्यूज के पास इस दुर्घटना की लाइव वीडियो एक व्यक्ति ने भेजी है. जो एक्सयूवी वाहन के पीछे-पीछे चल रहा था. अपने वाहन में बैठकर ही एक्सयूवी वाहन की अनियंत्रित गतिविधियों की वीडियो बना रहा था. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सयूवी वाहन का चालक अत्यधिक नशे की वजह से तेज रफ्तार में अपनी वाहन दौड़ा रहा है.
चालक का वाहन से संतुलन बार-बार हट रहा है. इस कारण कभी वह स्वयं सड़क किनारे ले जाकर दुर्घटना से बचता रहता है तो कभी अन्य वाहन को बचाने के दौरान दुर्घटना का शिकार होते-होते बचता है. लेकिन कुछ ही दूरी पर सामने से आ रही छोटा हाथी को वह गलत दिशा में जाकर सीधी टक्कर मारता है. ऐसे वाहन चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की भी कार्यवाही होनी चाहिये.
Tagsनशेएक्सयूवीचालक टाटा एस वाहनमारी टक्करDrunkXUVdriver Tata S vehiclecollidedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





