झारखंड
Kiriburu : उपायुक्त व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Tara Tandi
1 Sept 2024 7:03 PM IST

x
Kiriburu किरीबुरू : गुवा में 8 सितम्बर को आयोजित होने वाले शहीद दिवस के मद्देनजर उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी आशुतोष शेखर के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने एक सितम्बर को गुवा का दौरा किया. इस दौरान अधिकारियों ने गुवा शहीद स्मारक, एरोड्राम, कार्यक्रम स्थल, वीआईपी लोगों के आवागमन व ठहरने आदि स्थानों का निरीक्षण व सुरक्षा का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को व्याप्त खामियों को दूर करने का निर्देश दिया. शहीद दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावे कई मंत्री, विधायक, सांसद के अलावे बड़ी हस्तियां शामिल होंगे. इनकी सुरक्षा व व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो इस हेतु यह दौरा किया गया. इस दौरान डीडीसी संदीप मीणा, एसडीओ मुकेश मछुवा, मनोहरपुर के एसडीओ, एसडीपीओ, इन्स्पेक्टर, थाना प्रभारी आदि अधिकारी मौजूद थे.
TagsKiriburu उपायुक्त एसपीसुरक्षा व्यवस्थालिया जायजाKiriburu Deputy SPsecurity arrangementstook stockजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





