झारखंड

Kiriburu : सीआईएसएफ जवान की कार दुर्घटनाग्रस्त

Tara Tandi
1 Sept 2024 5:57 PM IST
Kiriburu : सीआईएसएफ जवान की कार दुर्घटनाग्रस्त
x
Kiriburu किरीबुरू: गुवा से राउरकेला जा रही कार (यूपी32 केजे- 5682) छोटानागरा थाना अन्तर्गत सलाई पुलिया के पास पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह घटना रविवार की दोपहर लगभग ढाई बजे के करीब हुई. इस दुर्घटना में कार सवार सीआईएसएफ जवान बाल-बाल बच गया. घटना के बाबत ग्रामीणों ने बताया कि उक्त कार से गुवा खदान की सुरक्षा में तैनात जवान गुवा से राउरकेला अपनी पत्नी व बच्चों को लाने जा रहा था. तभी पुलिया के समीप एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
Next Story