झारखंड

किरीबुरू : नाबालिग से यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sarita
18 Sept 2022 10:00 AM IST
Kiriburu: Accused arrested in sexual abuse case of minor
x

न्यूज़ क्रेडिट : lagatar.in

नाबालिग लड़की का यौनशोषण कर उसे गर्भवती करने के मामले में आरोपी विशाल कुमार को किरीबुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नाबालिग लड़की का यौनशोषण कर उसे गर्भवती करने के मामले में आरोपी विशाल कुमार को किरीबुरु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के आदेशानुसार तथा किरीबुरु के एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर के नेतृत्व में थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा के साथ पुलिस टीम ने बेहतर तालमेल कर यह गिरफ्तारी की. बता दे की घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी फरार और भूमिगत हो गया था. सूत्रों के अनुसार इस पुरे मामले की मौनिटरिंग एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, किरीबुरु थाना में बैठ कर रहे थे. विशाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा और पिड़िता को थाना में बुलवाया. पिड़िता ने थाना में पुलिस अधिकारियों के सामने आरोपी की पहचान की. इसके बाद पुलिस ने आरोपी से घटना से संबंधित जरूरी पूछताछ की. आरोपी ने भी घटना से संबंधित अहम जानकारी पुलिस को दी.

पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला

उल्लेखनीय है कि किरीबुरु थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने यौनशोषण कर उसे गर्भवती करने का आरोप मेन मार्केट निवासी विशाल कुमार पर लगाते हुये 17 सितम्बर लगभग दो बजे किरीबुरु थाना में लड़की ने अपने माता-पिता के साथ शिकायत दर्ज कराई थी. युवती की शिकायत दर्ज करने से पहले किरीबुरु महिला थाना प्रभारी आनंद तिग्गा को नोवामुंडी से किरीबुरु थाना बुलाया गया. जहा उन्होने युवती से पूछताछ कर बयान दर्ज किया. इसके बाद किरीबुरु थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने किरीबुरु थाना कांड संख्या-24/22, दिनांक-17 सितम्बर, धारा- 376/376 (2) (एन)/506/312 भादवी, 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. घटना के बाबत नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया था कि विशाल कुमार के साथ उसकी दोस्ती 2021 से थी. दोस्ती का गलत फायदा उठाते हुए विशाल ने उसके साथ नाजायज संबंध बनाया. वह जब गर्भवती हो गई तो एक सप्ताह पूर्व विशाल किसी दवा दुकान से दवा लाकर खिलाया. उसके बाद पेट दर्द के साथ रक्तस्राव होना प्रारंभ हो गया. घटना की जानकारी किसी को नहीं देने के लिये उसने दबाव बनाया लेकिन अपने परिजन को लड़की ने सारी जानकारी दी. इसके बाद परिवार वालों के साथ लड़की ने किरीबुरु थाना में आकर शिकायत दर्ज कराई थी.

Next Story