झारखंड

Kiriburu : व्यक्ति के सिर पर टांगी मारकर की हत्या

Tara Tandi
27 Oct 2024 12:08 PM IST
Kiriburu : व्यक्ति के सिर पर टांगी मारकर की हत्या
x
Kiriburu किरीबुरू : गुवा थाना अन्तर्गत घाटकुड़ी गांव में मुंडा बिरसा चाम्पिया के घर में घुसकर ओडे़या चाम्पिया की हत्या टांगी से सिर पर मार कर हत्या कर दी. घटना 26 अक्टूबर की शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है. हत्या का आरोप मुंडा बिरसा चाम्पिया के भतीजा श्याम चाम्पिया पर लगाया जा रहा है. वह प्रधान चाम्पिया का बेटा है. हत्या करने के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया था.
बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर की सुबह वह पुनः घटनास्थल पर पहुंचा. घटना के बावत मृतक का बेटा दुनु चाम्पिया ने बताया कि घटना के समय मेरे पिताजी मुंडा के घर पास थे, जहां कई ग्रामीण बैठे थे. वह स्वयं अपने घर पर था. मेरा बेटा बीमार था इस लिये वह पूजा-पाठ घर पर कर रहा था. इसी बीच पिता की हत्या की जानकारी मिली. घटना की सूचना गांव के डकुआ द्वारा पुलिस को दिये जाने की बात कही जा रही है.
Next Story