झारखंड

Khunti: युवक का सड़क किनारे सिर कटा शव बरामद, मचा हड़कंप

Tara Tandi
28 Feb 2025 12:03 PM IST
Khunti: युवक का सड़क किनारे  सिर कटा शव बरामद, मचा हड़कंप
x
Khunti खूंटी : जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र के कुजराम गांव में सड़क किनारे शुक्रवार की सुबह युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पहचान की प्रक्रिया की जा रही है.
शव की पहचान में जुटी पुलिस
आशंका जताई जा रही है, कि अपराधियों ने पहचान छिपाने की नीयत से सिर को धड़ से अलग कर शव को फेंक दिया होगा. युवक रांची और आसपास के इलाके का हो सकता है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक अपने दोस्तों के साथ इस इलाके में आया होगा. कुजराम व आसपास के मोबाइल टावर से डंप डाटा व तकनीकी सेल की मदद ली जा रही है.
Next Story