झारखंड

29 अप्रैल को कल्पना करेंगी नामांकन, 20 मई को होगा मतदान

Tara Tandi
25 April 2024 7:00 PM IST
29 अप्रैल को कल्पना करेंगी नामांकन, 20 मई को होगा मतदान
x
Ranchi: झामुमो ने गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए कल्पना सोरेन को उम्मीदवार घोषित कर दिया है. 29 अप्रैल को कल्पना सोरेन गांडेय से नामांकन दाखिल करेंगी. मतदान 20 मई को होगा. बताते चलें कि गिरिडीह जिले की गांडेय सीट झामुमो विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद खाली हुई है. 31 दिसंबर को विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी कर कहा गया था कि विधायक सरफराज अहमद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है.
Next Story