झारखंड

जन्मदिन पर पति से मिलने जेल पहुंची कल्पना मुर्मू सोरेन

Rani Sahu
3 March 2024 4:28 PM GMT
जन्मदिन पर पति से मिलने जेल पहुंची कल्पना मुर्मू सोरेन
x
झारखंड : झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन का आज जन्मदिन है। शादी होने के बाद यह पहला मौका है जब कल्पना के जन्मदिन पर उनके जीवन साथी उनके साथ नहीं है। हालांकि अपने जन्मदिन के अवसर पर कल्पना अपने पति हेमंत से मिलने जेल में पहुंची। जहां हेमंत सोरेन ने उन्हें गुलदस्ता दिया। इस बात की जानकारी कल्पना मुर्मू ने हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। ट्विटर पर कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें वह प्रिंटेड साड़ी पहने गुलदस्ता लिये खड़ी हैं। उन्होंने लिखा है कि आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी से जेल में मुलाकात की। उनकी तरफ से अप्रतिम पुष्पगुच्छ मिला। 18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जन्मदिन के अवसर पर हेमन्त जी परिवार के साथ नहीं हैं। आज भले ही केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र के चलते हेमन्त जी को अपनी जनता से दूर हुए 1 महीने से अधिक हो गए हैं, मगर वह वहां भी पल-पल झारखंड और झारखण्डियों के बारे में ही सोचते हैं। भाजपा को लगता है कि एक झारखंडी योद्धा को षड्यंत्र के तहत परेशान करने की उनकी कोशिश कामयाब हो गयी है, तो यह उनकी बहुत बड़ी और भारी भूल है।हेमन्त जी का संघर्ष, हेमन्त जी का आत्मविश्वास, हेमन्त जी का राज्यवासियों के प्रति अविचल प्रेम और समर्पण को देख झारखंड का हर घर एक ही उद्घोष कर रहा है -हेमन्त है तो हिम्मत है,झारखंड झुकेगा नहीं,जय जोहार!
जन्मदिन पर पति से मिलने जेल पहुंची कल्पना मुर्मू सोरेन

Next Story