झारखंड

झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की जुगसलाई इकाई ने मनाया सावन मिलन, प्रीति बनीं सावन क्वीन

Rani Sahu
24 July 2022 6:18 PM GMT
झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की जुगसलाई इकाई ने मनाया सावन मिलन, प्रीति बनीं सावन क्वीन
x
झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की जुगसलाई इकाई ने मनाया सावन मिलन

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की जुगसलाई इकाई ने रविवार को सावन मिलन की शुरुआत की. इस बार हर एक इकाई में सावन मिलन के लिए थीम पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. रविवार को जुगसलाई इकाई ने "हम और हमारा पर्यावरण" विषय पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति की. थीम "पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका" रहा. सभी लोगों ने विभिन्न तरह के नृत्य, गायन और अलग-अलग प्रतियोगिताओं के द्वारा कार्यक्रम का सभी ने लुत्फ उठाया. सावन क्वीन प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इसमें प्रथम स्थान पर प्रीति, द्वितीय स्थान पर बबीता तथा तृतीय स्थान पर नेहा और सिल्की रहीं.

कार्यक्रम की प्रभारी झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सचिव शिवानी सिंह थीं. सृष्टि और नंदिनी ने पर्यावरण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किये. बबीता सिंह ने पर्यावरण पर आधारित बहुत तरह की जानकारियां दीं और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया. अध्यक्ष कविता परमार ने पर्यावरण का महत्व तथा संरक्षण में महिलाओं की भूमिका विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला. मंजू सिंह ने महिला संघ की गतिविधियों की जानकारी दी. जज की भूमिका में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सचिव पुष्पा सीमा और रीता सिंह थीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता, रीता, सोनी, बिमला, रिंकू, विद्योत्मा, मीना, रेणु, रिंकी, नीरज का अहम योगदान रहा. कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, जुगसलाई इकाई अध्यक्ष विमला सिंह, पुतुल सिंह, शिवानी सिंह ने दीप जलाकर की. समृद्धि सिंह ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की.


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story