झारखंड

24 फरवरी को रांची में JSSC की झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा

Kunti Dhruw
21 Feb 2022 3:06 PM GMT
24 फरवरी को रांची में JSSC की झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा
x
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2021 (नियमित एवं बैकलॉग रिक्ति) 24 फरवरी को आयोजित की गई है.

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड वैज्ञानिक सहायक प्रतियोगिता परीक्षा-2021 (नियमित एवं बैकलॉग रिक्ति) 24 फरवरी को आयोजित की गई है. परीक्षा दो पालियो में आयोजित की जाएगी. प्रथम पाली में परीक्षा पूर्वाह्न 09.30 बजे से 10. 30 बजे पूर्वाह्न एवं द्वितीय पाली में पूर्वाह्न 11. 00 बजे से 01. 00 बजे अपराह्न तक विभिन्न 6 परीक्षा में आयोजित की जाएगी.


परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा
इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है.


Next Story