झारखंड

22 जून को गिरिडीह आएंगे जेपी नड्डा

Rani Sahu
14 Jun 2023 6:53 PM GMT
22 जून को गिरिडीह आएंगे जेपी नड्डा
x
झाखंड : झाखंड में मिशन 2024 के तहत भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान लगातार तेज होता जा रहा। इसके तहत राज्य के अलावा राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का प्रवास यहां हो रहा है। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 22 जून को गिरिडीह आएंगे। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा झारखंड की जनता का सौभाग्य है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना महत्वपूर्ण समय झारखंड को दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से नड्डा जी का पुराना रिश्ता है। उनके भाषण को सुनने के लिए लाखों लोग पहुंचेंगे।
सभा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की 22 जून को होने वाली जनसभा की तैयारी को लेकर बुधवार को गिरिडीह परिसदन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, विधायक बिरंची नारायण, पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, प्रणव वर्मा, लक्ष्मण स्वर्णकार, लक्ष्मण सिंह, अमित तिवारी, सुरेश साव आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की।
Next Story