झारखंड

रांची एयरपोर्ट पहुंचे जेपी नड्डा, अब गिरिडीह के लिए होंगे रवाना

Rani Sahu
22 Jun 2023 7:28 AM GMT
रांची एयरपोर्ट पहुंचे जेपी नड्डा, अब गिरिडीह के लिए होंगे रवाना
x
रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रांची एयरपोर्ट पहुंच गये हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। अब से कुछ देर में वह गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। गिरिडीह के झंडा मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। गिरिडीह के झंडा मैदान में भाजपा नेताओं का जुटान शुरू हो गया है। कार्यक्रम को लेकर झंडा मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए हैं। जेपी नड्डा के झारखंड आगमन को मिशन 2024 के नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीजेपी मिशन 2024 को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है। पार्टी के नेता लगातार विभिन्न राज्यों में दौरा कर रहे हैं। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड आए हैं।
नड्डा गिरिडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगे। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी चुनावों को लेकर जोश भी भरेंगे। नड्डा के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर सुबह के आला नेता कई दिनों से गिरिडीह में कैंप किए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में पार्टी के 65 मंडल से कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू समेत कई विधायक पूर्व सांसद शामिल होंगे। वही नड्डा के दौरे के लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
Next Story