झारखंड

झारखंड में 11 फरवरी से कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 10:05 AM GMT
झारखंड में 11 फरवरी से कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
x

राँची न्यूज़: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के अभियान के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू होने जा रहा है. नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया जाएगा. वहीं, झारखंड में 11 फरवरी से इसकी औपचारिक शुरुआत होगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इसका शुभारंभ करेंगे. उनके झारखंड आने की सहमति मिल गई है. संताल परगना के पाकुड़ या गोड्डा से इसका शुभारंभ हो सकेगा.

कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद बताया कि घर-घर पहुंचने वाला यह अभियान भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा. यह अभियान शुरू होकर दो महीने तक चलेगा.

पदयात्रा का आयोजन प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा. पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जायेगा. यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों व गांवों और मतदान केंद्रों को कवर करेगा.

यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सत्यम सिंह के निर्देश पर रांची महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार विक्की के नेतृत्व में यूथ जोड़ों - बूथ जोड़ो कार्यक्रम कांग्रेस भवन में आयोजित किया गया. कुमार विक्की के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का दामन थामा. सत्यम सिंह ने कहा की युवा कांग्रेस के देश में हो रहे लगातार कार्य को बताया और युवाओं को युवा कांग्रेस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महासचिव विनय सिन्हा दीपू, जितेन्द्र त्रिवेदी, निशा भगत, प्रिंस भट्ट, इमरान खान, मेहुल प्रसाद, पिया बर्मन, शादाब खान, लक्ष्मीकांत, पंचम सिंह, गौरव सिंह, खालिद सैफुल्लाह, रवि शंकर सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

Next Story