झारखंड

सेवाकाल में मृत नगरपालिका कर्मियों के आश्रित को नौकरी

Admin Delhi 1
14 July 2023 12:46 PM GMT
सेवाकाल में मृत नगरपालिका कर्मियों के आश्रित को नौकरी
x

राँची न्यूज़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सविचालय में कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें राज्य में सेवाकाल के दौरान मृत नगरपालिका कर्मियों के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिलने का रास्ता साफ हो गया. वर्तमान में नगरपालिकाकर्मी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिल पा रही थी. इसमें कठिनाइयां थीं. बैठक में इनकी अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए नीति निर्धारण की स्वीकृति दे दी गई.

अब नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत, अनुसूचित क्षेत्र समिति के कर्मी के आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिल सकेगी. अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मी नगरपालिका के कर्मी होंगे. इनके वेतन व अन्य भत्तों का वहन संबंधित शहरी स्थानीय निकाय द्वारा आंतरिक स्त्रत्तेत से किया जाएगा.

गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए मार्गदर्शिका जारी करने को मंजूरी कैबिनेट की बैठक में झारखंड में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लागू करने के लिए विस्तृत मार्गदर्शिका जारी करने की स्वीकृति दी गई. इसके अलावा झारखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में सहायक आचार्य संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति व सेवा शर्त) (द्वितीय संशोधन) नियमावली, 2023 को भी स्वीकृति मिली. बैठक में बाल विकास अराजपत्रित कर्मचारी (महिला पर्यवेक्षिका) सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति व सेवा शर्त) (द्वितीय संशोधन) नियमावली- 2023, अमीन संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा-शर्त) (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन, झारखंड पर्यटक व्यापार पंजीकरण नियमावली 2023, राज्य पर्यटन संवर्धन समिति के पुर्नगठन, स्वास्थ्य क्षेत्रीय कार्यकर्ता संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवाशर्त) नियमावली-2023 के गठन समेत झारखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों का अवरुद्ध वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ देने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई.

Next Story