झारखंड

उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा JMM

Shantanu Roy
4 Aug 2022 10:00 AM GMT
उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा JMM
x
बड़ी खबर

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने बुधवार को यहां घोषणा की कि झामुमो उपराष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करेगा। सोरेन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ''सम्यक विचारोपरान्त झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में प्रतिपक्ष की ओर से उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के पक्ष में मतदान करने का निर्णय लिया है।'' झामुमो ने राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा के वर्तमान में लोकसभा में एक और राज्यसभा में दो सांसद हैं।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story