झारखंड

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए जेएमएम ने निकाला न्याय मार्च

Tara Tandi
23 Feb 2024 4:48 PM IST
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई के लिए जेएमएम ने निकाला न्याय मार्च
x

आदित्यपुर : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर जेएमएम आदित्यपुर नगर कमेटी ने शुक्रवार को न्याय मार्च निकाला. जिसमें सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए. जेएमएम कार्यकर्ताओं ने जब जब मोदी डरता है-ईडी ईडी करता है और जेल का ताला टूटेगा हेमंत सोरेन छूटेगा का नारा बुलंद किया.

न्याय मार्च का नेतृत्व नगर अध्यक्ष दीपक मंडल औऱ जिला उपाध्यक्ष पवित्रो बर्मन कर रहे थे. न्याय मार्च आदित्यपुर इमली चौक जेएमएम कार्यालय से निकल कर आदित्यपुर के हर गली मोहल्लों में घूमी और ध्वनि विस्तारक यंत्र से नारा लगाया.
Next Story