झारखंड

झामुमो ने सिंहभूम में भाजपा की गीता कोड़ा के मुकाबले जोबा मांझी को उतारा

Rani Sahu
9 April 2024 3:38 PM GMT
झामुमो ने सिंहभूम में भाजपा की गीता कोड़ा के मुकाबले जोबा मांझी को उतारा
x
रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्य की दो और सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। राजमहल सीट पर मौजूदा सांसद विजय हांसदा को एक बार फिर मैदान में उतारा गया है, जबकि सिंहभूम सीट पर पूर्व मंत्री जोबा मांझी को प्रत्याशी बनाया गया है।
पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से मंगलवार शाम इस संबंध में पत्र जारी किया गया।
पार्टी ने अब तक कुल चार सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। इसके पहले गिरिडीह सीट पर मथुरा महतो और दुमका सीट पर नलिन सोरेन की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया था। इंडिया गठबंधन के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा के हिस्से पांच सीटें आई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक एक अन्य सीट जमशेदपुर के लिए प्रत्याशी की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
सिंहभूम सीट पर झामुमो की उम्मीदवार बनाई गईं जोबा मांझी का मुकाबला मौजूदा सांसद भाजपा की गीता कोड़ा से होगा। राजमहल सीट पर विजय हांसदा के मुकाबले में भाजपा ने पूर्व विधायक ताला मरांडी की उम्मीदवारी एक माह पहले ही घोषित की है।
--आईएएनएस
Next Story