झारखंड
Jharkhand का शराब घोटाला दिल्ली के शराब घोटाले से भी है बड़ाः बाबूलाल
Tara Tandi
29 May 2025 6:24 PM IST

x
Ranchi रांची : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से शराब घोटाले को लेकर अपनी बात रखी है. सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मैं पहले भी कई बार कह चुका हूं कि झारखंड का शराब घोटाला दिल्ली शराब घोटाले से भी कहीं बड़ा है. अब एसीबी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि झारखंड में 100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ है.
इतना बड़ा घोटाला सिर्फ विभागीय अधिकारियों और प्लेसमेंट एजेंसी तक सीमित नहीं हो सकता. इस पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. छत्तीसगढ़ की जिन कंपनियों को शराब कारोबार का जिम्मा सौंपा गया, उनसे हेमंत सोरेन को किन माध्यमों से आर्थिक लाभ पहुंचाया गया है, इसकी भी जांच की जाए. एसीबी मुख्यमंत्री को समन कर उनका पक्ष अवश्य जानें और 100 करोड़ के शराब घोटाले में बगैर किसी राजनीतिक दबाव के हेमंत जी के भूमिका की निष्पक्ष जांच करें
TagsJharkhand शराब घोटाला दिल्लीशराब घोटाले बाबूलालJharkhand liquor scam Delhiliquor scam Babulalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





