झारखंड

झारखंड : दो अगस्त तक यलो अलर्ट

Admin2
30 July 2022 4:53 AM GMT
झारखंड : दो अगस्त तक यलो अलर्ट
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जुलाई का महीना अब बीत जाएगा इसके बावजूद सूबे में अच्छी बरसात का इंतजार अब तक पूरा नहीं हो पाया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रांची के दक्षिणी इलाकों में आठ मिलीमीटर बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 30 और 31 जुलाई को राज्य के अन्य हिस्सों में वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है।एक और दो अगस्त को झारखंड के कुछ इलाकों में अच्छी बरसात का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज इलाकों में एक और दो अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

जबकि इस अवधि में रांची में सामान्य बादल छाएं रहने और दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

hindustan

Next Story