झारखंड

Jharkhand: शराब के नशे में महिला की गिरकर मौत

Bharti Sahu 2
20 Oct 2024 12:03 PM IST
Jharkhand:  शराब के नशे में महिला की गिरकर मौत
x
Jharkhand: रिखिया थाना अंतर्गत जीतमहला गांव में शनिवार की सुबह 11 बजे 45 वर्षीय जानकी देवी नशे की हालत में अपने घर में गिर गई। उसके पति केला पुजहर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति के अनुसार महिला नियमित रूप से शराब का सेवन करती थी। शनिवार की सुबह पति को काम पर भेजने के बाद उसने शराब पी, जिसके बाद वह नशे की हालत में घर में गिर गई।
जानकारी मिलने के बाद वह अपना काम छोड़कर घर पहुंचा। पत्नी की हालत गंभीर देख वह उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मामले की जानकारी ओपी पुलिस को दी। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस गांव में शराब बिकने वाले ठिकानों के बारे में पता लगा रही है, जहां से उसने शराब पी थी।
Next Story